निःशुल्क और गोपनीय कानूनी और माइग्रेशन सहायता के लिए संपर्क करें

एंटी-स्लेवरी ऑस्ट्रेलिया (Anti-Slavery Australia)
यदि आप ऑस्ट्रेलिया में कहीं भी, काम पर गंभीर शोषण सहित, आधुनिक दासता का अनुभव कर रहे हैं, तो एंटी-स्लेवरी ऑस्ट्रेलिया निःशुल्क और गोपनीय कानूनी और माइग्रेशन संबंधी सहायता प्रदान कर सकता है।
एंटी-स्लेवरी ऑस्ट्रेलिया आपकी सहायता कर सकता है:
- अपने कानूनी अधिकारों और अपने विकल्पों के बारे में जानने में
- वीज़ा के लिए आवेदन करने में और आप्रवासन (ईमीग्रेशन) से बात करने में
- सुरक्षित योजनाओं और अदालती आदेशों के माध्यम से सुरक्षित रहने में
- कानूनी कार्यवाही करने में
- अन्य सहायताएँ प्राप्त करने में - जैसे कि परामर्श (काउंसलिंग), आवास और वित्तीय सहायता
- यदि आप चाहें तो, पुलिस को रिपोर्ट करने में।
फ़ोन 02 9514 8115
ईमेल antislavery@uts.edu.au
वेबसाइट antislavery.org.au